- Hindi News
- National
- आजाद अध्यापक संघ ने विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए विधायक को साैंपा ज्ञापन
आजाद अध्यापक संघ ने विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए विधायक को साैंपा ज्ञापन
खाचरौद | आजाद अध्यापक संघ द्वारा विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए विधायक दिलीपसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शिक्षा विभाग में संविलियन, गुरूजी संवर्ग को प्रदेश के अन्य कर्मचारियों की भांति पदोन्नति-क्रमोन्नति में प्रथम नियुक्ति के आदेश जारी करना, अध्यापक संवर्ग के स्थानांतरण पर लगी रोक हटाकर प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में पदस्थ अध्यापक संवर्ग के स्थानांतरण आदेश जारी करने, अध्यापक संवर्ग के अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में डीएड, बीएड व व्यापम परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता शिथिल करने, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने की मांग की गई है। ज्ञापन में 24 मई तक मांगों का निराकरण नहीं होने पर प्रदेश के शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री निवास तक स्वागत रैली निकालकर अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक सचिव आशीष जोशी ने किया। इस मौके पर निलेश मिश्रा, अजय चौहान, नवीन कुमावत, योगेंद्रसिंह चावड़ा, ओमप्रकाश निंबोला, पवन भट्ट, ईश्वरसिंह चौहान, नीतिराजसिंह डोडिया, पंकज निवाल, यशवंत मदारिया आदि मौजूद थे।