पूर्व सांसद बैरागी को श्रद्धांजलि दी
खाचरौद | अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ मुंबई के संस्थापक सदस्य व संरक्षक, राष्ट्रीय कवि, पूर्व मंत्री मप्र शासन, पूर्व सांसद व पूर्व राज्यसभा सदस्य बालकवि बैरागी का विगत दिनों मनासा में निधन हो गया था। बैरागी के निधन पर वैष्णव ब्रा. सेवा संघ द्वारा शोकसभा कर श्रृद्धांजलि दी गई। युवा प्रकोष्ठ मध्यभारत प्रदेश महासचिव नागेश्वर बैरागी ने कहा बालकवि बैरागी के निधन से एक युग का अंत हो गया हैं, बैरागी के कारण ही समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जा सका था। उन्होंने समाज के गरीब व पिछड़ों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। हमे उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता हैं। इस मौके पर भेरुदास बैरागी, नारायणदास बैरागी, गोरधनदास बैरागी, श्यामदास बैरागी, दीपकदास बैरागी, गणेशदास बैरागी आदि मौजूद थे।