पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वालों का स्वागत किया

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वालों का स्वागत किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वालों का स्वागत किया

नागदा |
माशिमं की 10वीं व 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने वालों का शहर की विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया। 10वीं की शहर टॉपर व जिले में तीसरे स्थान पर रही चेल्सी पोरवाल, प्रदेश में चौथे व जिले में दूसरे स्थान पर रहे 12वीं बोर्ड के खाचरौद निवासी तनिष्क पिता अरविंद जैन का भोपाल से खाचरौद लौटते समय नागदा-जावरा बायपास पर स्वागत मप्र कांग्रेस कमेटी सदस्य बसंत मालपानी के नेतृत्व में स्वागत किया। अभा पोरवाल युवा संगठन चेल्सी व 12वीं में 91 प्रतिशत लाने वाले कौशल सेठिया व उनके माता-पिता का घर पहुंचकर स्वागत किया। युवा संगठन अध्यक्ष शिवा पोरवाल, सचिव अंकित पोरवाल, विनय पाेरवाल, अनिल पोरवाल आदि मौजूद थे। इसी तरह किराना व्यापारी संघ ने चेल्सी का स्वागत किया। संघ अध्यक्ष पारसमल पावेचा, संरक्षक मनोज राठी, राजेंद्र छिपानी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...