पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय मंत्री ने किया डेम व सड़क निर्माण का भूमिपूजन

केंद्रीय मंत्री ने किया डेम व सड़क निर्माण का भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौद | भाजपा के पंचायत की ओर चलो कार्यक्रम के तहत सोमवार को गांवों में आयोजन किए गए। ग्राम भीकमपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत थे। विशेष अतिथि असंगठित कामगार बोर्ड अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्यामूबाई मालवीय, लालसिंह सिसौदिया, विजय सेठी, कमलेश शर्मा, रामलाल धाकड़, मांगीलाल पाटीदार, संजय मेहता, विनोद चतुर्वेदी, लालसिंह राणावत, डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, अशोक मालवीय थे। अध्यक्षता विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने की। कार्यक्रम के तहत ग्राम बागेड़ी में 1 करोड़ 62 लाख 17 हजार रुपए की लागत से डेम निर्माण का भूमिपूजन, 3 करोड़ 48 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाली ग्राम पाड़सुतिया से बुरानाबाद सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर रामनारायण शर्मा, ईश्वर जाट, जगदीश पाटीदार, अखिलेश शर्मा, धर्मेंद्र परमार, मुकेश कांकर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...