किसानों को समझाइश देते अधिकारी।
मड़ावदा | जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा खाचरौद द्वारा रविवार को 12 सहकारी सोसायटियों में मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना के शिविर लगाए गए। ग्राम मड़ावदा में सहायक प्रबंधक उज्जैन महेश माथुर, प्रभारी वैभव त्रिवेदी, शाखा प्रबंधक विजयपालसिंह सोनगरा, सुपरवाइजर मनोज पांडे द्वारा शिविर के माध्यम से डिफाल्टर किसानों काे समझाईश दी गई। जिसमें ऋण के मूलधन की 50 प्रतिशत जमा करने पर ब्याज माफ कर व नवीन ऋण देकर शेष मूलधन की राशि आसान किस्तों में देने की सुविधा देने की बात कही। योजना का लाभ किसान 15 जून तक सेवा सहकारी संस्थाओं में पहुंचकर ले सकते है। अधिकारियों ने बताया रविवार को 12 संस्थाओं के 150 सदस्यों से करीब 10 लाख रुपए की वसूली की गई है। इस मौके पर सरपंच कैलाश कटारिया, उपसरपंच राधेश्याम राठौड़, बगदीराम गुजराती, रामचंद्र घाटीवाला, संस्था प्रबंधक कचरुलाल प्रजापत, लिपिक जीवनदास बैरागी, भूपेंद्र शर्मा, ईश्वरलाल परमार, राजेश कार्मेट, मोहनलाल सिसौदिया, बाबू बंसल, जुझारसिंह, राजेश राठौर आदि मौजूद थे।