बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ, नहीं हो रही कार्रवाई
खाचरौद | खाचरौद में मिलावटी खाद्य व शीतल पेय पदार्थ धड़ल्ले से बिक रहे हैं। खाद्य विभाग की अनदेखी के चलते मिलावट खोर मुनाफे के लिए लाेगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दुकानों पर तेल में पाम आईल मिलाकर बेचा जाता है। डालडा में एसेंस मिलाकर देशी घी के नाम नकली घी खपाया जा रहा हैं। डिब्बा पेक नकली घी धड़ल्ले से बिक रहा हैं। शहर में संचालित कई किराना दुकानों पर मिलावटी खाद्य तेलों की बिक्री हो रही हैं और शीतल पेय की दुकानों पर एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बिकने की शिकायत सामने आई है। आइसक्रीम के नाम पर सेक्रीन का मीठा पानी बेचा जा रहा है। मामले में एसडीएम गोपालसिंह वर्मा ने जल्द ही मिलावटी सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई कराने की बात कही हैं।