पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ दबंगों ने पूरे गांव को समाज से बेदखल किया, मंदिर आने वालों को दिखाई लाठियां

आठ दबंगों ने पूरे गांव को समाज से बेदखल किया, मंदिर आने वालों को दिखाई लाठियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम भाटखेड़ी स्थित रामोला मंदिर में 15 मई को धाकड़ समाज की बैठक हुई। इस दौरान समाज की धर्मशाला, बर्तन व रामोला मंदिर की 20 बीघा जमीन का हिसाब समाजजनों ने मांगा तो कुछ लोग भड़क गए। उन्होंने गांव में रहने वाले समाजजनों को समाज, मंदिर व धर्मशाला से बेदखल कर मंदिर से भगा दिया। मामले में भाटखेड़ी के धाकड़ समाज के रमेश सगींतला, जगदीश सगींतला, शांतिलाल सगींतला, जगदीश नागर, रामसुख सगींतला, रामचंद्र ढोढरिया, शिवराम संगीतला, राधेश्याम संगीतला, विश्राम संगीतला, सिद्धनाथ संगीतला, भंवरलाल ढोढरिया, गिरधारीलाल नागर, राधेश्याम संगीतला ने गुरुवार को पुलिस थाना में लिखित शिकायत की है।

शिकायत में बताया बैठक के दूसरे दिन 16 मई को गांव में राधेश्याम सेकवाड़िया के मकान में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। जिसके लिए 1 दिन की धर्मशाला व रसोई के लिए बर्तन की व्यवस्था के एवज में निर्धारित शुल्क एक हजार रुपए जमा कराने जब राधेश्याम गया तो विष्णु पिता सीताराम संगीतला ने उसे समाज से बेदखल करने का हवाला देकर धर्मशाला व बर्तन की व्यवस्था करने से मना कर दिया। शिकायत में यह भी बताया समाज के लोगों द्वारा धर्मशाला की छबाई, मंदिर में रंगरोगन व मरम्मत के लिए 2 लाख 41 हजार रुपए का चंदा इकट्ठा कर बैंक में जमा कराई गई थी। उक्त राशि को भी समाज के कतिपय 8 लोगों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक बैंक से निकलवा कर हड़प ली गई है। साथ ही मंदिर की 20 बीघा जमीन को 1 लाख 20 हजार रुपए सालाना पर नीलाम की जाती हैं, लेकिन तीन साल का हिसाब भी उक्त लोगों द्वारा नहीं दिया जा रहा हैं।

एसडीएम कार्यालय के बाहर इकट्‌ठा ग्राम भाटखेड़ी के धाकड़ समाजजन।

ग्राम भाटखेड़ी में धर्मशाला तथा मंदिर के संबंध में विवाद हुआ था। मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी गई है। विवाद ना बढ़े इसका ध्यान रखा जा रहा है। दिनेश वर्मा, टीआई पुलिस थाना खाचरौद

खबरें और भी हैं...