पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंदाेलन भड़काने या अफवाह के मैसेज सोशल मीडिया पर किए तो सख्त कार्रवाई

आंदाेलन भड़काने या अफवाह के मैसेज सोशल मीडिया पर किए तो सख्त कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमजान के बाद ईद सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। रमजान के चलते इस बार तहसील परिसर के पास स्थित वीसी हॉल में सुबह 10 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित कर सभी नागरिकों से रमजान माह व अधिकमास के मद्देनजर आपसी प्रेमभाव, सहयोग का अनुरोध किया गया।

बैठक में एसडीएम गोपालसिंह वर्मा, टीआई दिनेश वर्मा ने जून में संभावित किसान आंदोलन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने किसान आंदोलन भड़काने और अन्य तरह के अफवाह वाले मैसेज पर सख्ती से कार्रवाई के संकेत दिए। साथ ही एसडीएम वर्मा ने किसी भी प्रकार की अफवाह और गलत सूचना को प्राथमिकता नहीं देने, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की बात कही। टीआई वर्मा ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी होने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी सूचना किसी को मिलती है तो तुरंत पुलिस व प्रशासन को बताएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। टीआई वर्मा ने हर परिस्थिति में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की बात भी दोहराई। बैठक में एसडीओपी वीरेंद्रसिंह कुशवाह, विद्युत वितरण कंपनी एई आंशिक सेठी, नपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चंद्रप्रकाश चौरड़िया, दशरथ मेहता, मोहम्मद अली बोहरा, मनोज मालवीय, दयाराम धाकड़, अजीज पेंटर, विजारतअली हाशमी, जगदीश प्रजापति, ओजेश सोलंकी, मुकेश सगीतला, गिरीराज शर्मा आदि मौजूद थे।

शांति समिति की बैठक में सदस्यों से चर्चा करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...