नशा तस्करी में चार पर केस
लंबी/मलोट|नशा तस्करी के तीन विभिन्न मामलों में पुलिस ने चारा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना लंबी पुलिस के एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 4 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। कथित आरोपी गांव मान सिंह बीदोवाली की ओर जा रहा था। आरोपी की पहचान सुखमंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी चन्नू के रूप में हुई है। दूसरे मामले में थाना कोटभाई की पुलिस ने 440 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को काबू किया। एएसआई श्याम सुंदर ने बताया कि जब गश्त कर रहे थे तो कोटभाई से कोट हिम्मतपुरा को जाती सड़क पर उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसकी तलाशी में 440 नशीली गोलियां बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान हरजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी धक्का बस्ती गांव कोटभाई के रूप में हुई है। तीसरे मामले में थाना गिदड़बाहा पुलिस ने तीन किलो चूरा पोस्त सहित दो को काबू किया है। इस एएसआई जलजीत सिंह ने बताया कि गांव दौला के नजदीक दो बाइक सवार लोगों की तलाशी ली तो तीन किलो चूरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त पकड़े गए व्यक्तियों के पहचान रवि कुमार पुत्र मिट्ठू सिंह व जगजीत सिंह उर्फ जग्गा सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी गिदड़बाहा के रूप में हुई है।