पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव कला मंच महिराज ने करवाया जागरूकता प्रोग्राम

मानव कला मंच महिराज ने करवाया जागरूकता प्रोग्राम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु हर सहाए |मानव सेवा कला मंच महिराज की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत बस्ती झबेला वाली ब्लाक गुरु हर सहाए ग्राम पंचायत के सहयोग से टेली फिल्म धियां धीरा दिखाई गई। इसमें मुख्य मेहमान सरपंच हरजिंदर सिंह सोढ़ी ने रिबन काट कर टेली फिल्म का आगाज किया। इस फिल्म का मुख मंतव्य भ्रूण हत्या के विरुद्ध और दहेज प्रथा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया। विशेष तौर पर संत निरंकारी वेद रमेश दास जी हड़ियां वाला और इकबाल सिंह ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दिया। मंच के चेयरमैन राजिंदर सिंह ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम करके लोगों को जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर त्रिलोचनुरमीत सिंह सोढ़ी, जसविंदर सिंह, तोता सिंह, तरलोचन सिंह और तजिंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।(राजू चलाना)

खबरें और भी हैं...