लंबी/मलोट |थाना लंबी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते 4 लोगों को काबू किया है। हवलदार सुखपाल सिंह ने बताया कि लंबी के गांव वनवाला रोड पर जब पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी तो इस दौरान उन्हें लंबी की ओर से एक कार नं. डीएल 1 सीपी 3943 आते दिखाई दी जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 30 पेटी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। दूसरे मामले में लंबी के गांव फतेहपुर मनियां के एक व्यक्ति के घर से 150 लीटर लाहन बरामद हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने एक्साइज एक्ट की धारा 61/1/14 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जगतार सिंह वासी धुलकोट (कोटकपूरा), कुलविंदर वासी गिल, जसमेल वासी मुदकी व रघुबीर सिंह पुत्र चानन सिंह वासी फतेहपुर मनियां के रूप में हुई है।(मिंटू गुरूसरिया/जसपाल मान)