पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम का पूजन कर प्रभात फेरी निकाली, प्रतिभाओं काे सम्मानित किया

भगवान परशुराम का पूजन कर प्रभात फेरी निकाली, प्रतिभाओं काे सम्मानित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानागाजी. वाहन रैली में शामिल विप्र समाज के युवक।

धर्म-समाज

भास्कर न्यूज | अलवर

जिले भर में परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिरों में भगवान परशुराम का अभिषेक व पूजन कर सामूहिक आरती की गई। इस दौरान विप्र बंधुओं ने वाहन रैली व प्रभात फेरी निकाली। वहीं इस दौरान कई जगह प्रतिभा सम्मान समारोह व संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

लक्ष्मणगढ़ : ब्राह्मण समाज लक्ष्मणगढ़ की ओर से परशुराम भवन पर पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुबह 8 बजे जैन पेट्रोल पंप से वाहन रैली निकाली गई। इस मौके पर अध्यक्ष चन्द्रशेखर दीक्षित, युवा अध्यक्ष जीतू पाराशर, पं. जले सिंह, पं. लोकेश शर्मा, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद थे। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष चन्द्रशेखर दीक्षित ने बताया कि परशुराम भगवान की शोभायात्रा 2 मई को दोपहर बाद निकाली जाएगी। इससे पूर्व सुबह हवन यज्ञ का कार्यक्रम होगा।

थानागाजी : परशुराम सेवा समिति के सान्निध्य में सर्व विप्र समाज की ओर से दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली के ब्रह्म धाम राम टीला पहुंचने पर समाज के नवयुवकों ने सुंदरकांड का आयोजन किया। 22 अप्रैल को सुबह रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें सत्र 2017 में बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

कठूमर : परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का पंचामृत व अभिषेक कर सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम में पंडित मनोज भारद्वाज, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष विकास भारद्वाज, वरिष्ठ महासचिव रिमांशु शर्मा, स्वर्णकार समाज के युवा अध्यक्ष सुमित सोनी, महाराजा सूरजमल फाउंडेशन के अध्यक्ष दिगंबर चौधरी ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला।

हरसौली : ठाकुरदास मंदिर में विप्र समाज की ओर से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शिवशंकर जोशी, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रवीन्द्र देव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी, प्रभुदयाल मास्टर, रामप्रताप पुरोहित आदि मौजूद थे।

पिनान : ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुशील कुमार गुरु ने बताया कि ज्ञान ज्योति संस्कृत विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महंत परशुराम दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में कलश के साथ महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समाज की प्रतिभाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सामूहिक भोजन कार्यक्रम हुआ। शोभायात्रा में डोरोली, नांगल गंगागुरू, टोडा ज्ञान सिंह, सुलतानगंज आदि गांवों के समाज बंधुओं ने भाग लिया। इस दौरान संगोष्ठी भी हुई।

गोविंदगढ़ : कस्बे में सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। 8 बजे हवन एवं पूजन किया गया जिसमें आचार्य जगदीश प्रसाद शास्त्री ने पूजन एवं आरती कराई तथा सत्तू का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा जलालपुरिया सहित विप्र बंधु मौजूद रहे

रैणी : काला खदाना स्थित निजी स्कूल परिसर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हुई बैठक में ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह व भगवान परशुराम की शोभायात्रा के लिए विचार विमर्श किया गया। इस मौके सूर्यप्रकाश शर्मा, देवकीनंदन पटवारी, धर्मचन्द वैद्य, देवीचरण शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के रैणी तहसील अध्यक्ष श्रीकांत सैदावत आदि मौजूद रहे।

किशनगढ़बास : कस्बे में सुबह 5 बजे भगवान परशुराम की आरती कर प्रभात फेरी निकाली गई व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल बांटे गए। इस मौके पर समाज अध्यक्ष मनोज व्यास, पार्षद उमेशकान्त वशिष्ठ, पूर्व प्रधान विनय व्यास, रामबक्ष शर्मा, त्रिवेणी शर्मा, आदि मौजूद थे। वहीं 2 मई को समाज द्वारा विप्र समाज की प्रतिभाओं व वृद्धजनों एवं राजकीय सेवा में आने वाले समाज के लोगों का बिहारीजी मंदिर में सम्मान किया जाएगा एवं झांकियां निकाली जाएंगी।

बानसूर : कस्बे के परशुराम भवन पर ब्राह्राण समाज बानसूर के तत्वावधान में सुबह 8 बजे पूजा अर्चना कर सत्तू व ककड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान बैंडबाजे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम दरबार, भगवान परशुराम सहित शिव परिवार की झांकियां सजाई गई जो लोगो के लिए आकर्षक का केंद्र रही। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह मीठा शीतल जल पिलाया गया। वहीं परशुराम भवन में विचार गोष्ठी हुई जिसमें पूर्व अध्यक्ष पीयूष पुरोहित, शशीकांत बोहरा, एडवोकेट पवन कौशिक, गिरधारी लाल ढांचोलिया एवं समाज अध्यक्ष गंगालहरी पारीक ने विप्र बंधुओं से एकजुट रहकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल पुरोहित, अरविन्द महर्षि, कैलाश शर्मा, रमेशचंद मिश्रा, महेश ढांचोलिया, सुशील पुरोहित,मनोज दीक्षित आदि थे।

खैरथल : कस्बे में बुधवार को ब्राहम्ण समाज की ओर से परशुराम भगवान की जयंती मनाई गई । समाज के कोषाध्यक्ष प्रेमचंद कौशिक ने बताया कि सुबह 8 से 11 बजे तक हवन यज्ञ कर परशुराम भगवान की स्तुति की गई। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, प्रेम कौशिक, युवराज शर्मा, मोहन पार्षद, रविन्द्र शर्मा, दिनेश कौशिक, सुरेन्द्र शर्मा, मान प्रकाश तिवाडी, राजेन्द्र शर्मा, कैलाश जोशी, राजेश जोशी, अणु वशिष्ठ, बाबुलाल शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, मदन लाटा, वेदप्रकाश, घनश्याम शर्मा, केशव शर्मा, सुभाष गौड़, राकेश, महिला मंच अध्यक्ष डा. शोभा शर्मा, उपाध्यक्ष मीना शर्मा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाई गई परशुराम जयंती, कई कार्यक्रम हुए

पिनान. भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

गोविंदगढ़. परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम में मौजूद विप्र समाज के लोग।

लक्ष्मणगढ़. कस्बे में परशुराम जन्मोत्सव पर मौजूद विप्र बंधु।

बानसूर. परशुराम जी की पूजा-अर्चना करते ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...