खैरथल के परी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने मांगी मनौतियां
खैरथल| कस्बे के वार्ड नं. 5 में स्थित परी माता का मंदिर में बुधवार को हजारों श्रद्घालुओं ने मत्था टेककर मनौती मांगी। मान्यता के अनुसार बुधवार को भोर होते ही सुबह 4 बजे से ही श्रद्घालुओं का आना शुरू हो गया। जो दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान परी माता मंदिर में पुजारिन मधुबाला वासु ने बच्चों एवं नवविवाहित जोडों को जात दिलाई। गर्मी के मौसम को देखते हुए पुष्करणा समाज, विहिप खैरथल सहित कई संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से शीतल जल की प्याऊ लगाई गई तथा भण्डारे का आयोजन किया गया। मेले के दौरान भीड को नियंत्रित करने के लिए बैरीकेट्स लगाए गए। दोपहर 3 बजे तक चले मेले में बडी संख्या में श्रद्वालुओं ने मत्था टेककर मन्नत मांगी। मेले में अलवर जिले के अलावा दिल्ली, यूपी, एमपी, गुजरात व हरियाणा आदि क्षेत्र से आकर काफी श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन किए। सामाजिक कार्यकर्ता किसान नेता टिल्लू शर्मा, प्रहलाद छंगाणी, नारायण छंगाणी, सुभाष शर्मा, रमेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, राकेश शर्मा राजू, चंदू आचार्य, लोकेश हेड़ाऊ, कुमोद हेडाऊ, दीपक मांध, सोनू लोढा सहित बाबा रामदेव सेवा समिति ने व्यवस्थाओं को बनाए रखा। परी माता के मंदिर में मत्था टेकने की मान्यता तो हर बुधवार व शनिवार को है, लेकिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के बुधवार व शनिवार को यहां दर्शन की विशेष मान्यता है।
खैरथल. श्रद्धालुओं को अंबेडकर सर्किल पर भोजन कराते दुकानदार।