पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा नेणूमल साहिब का वर्सी उत्सव मनाया

बाबा नेणूमल साहिब का वर्सी उत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल| कस्बे के किशनगढ़बास रोड स्थित झूलेलाल मंदिर में बुधवार को बाबा नेणूमल साहिब का वर्सी उत्सव मनाया गया। झूलेलाल मंदिर के व्यवस्थापक अर्जुन बाबानी व महेश आडतानी ने बताया की झूलेलाल मदिर संरक्षक बाबा शीतल दास लालवानी के सानिध्य एवं पूज्य सिन्धी पंचायत खैथल अध्यक्ष मुखी मनोहर लाल रोघा व पूज्य सिन्धी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा के नेतृत्व में बाबा नेणूमल साहिब का वर्सी उत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रात: 9 बजे झूलेलाल मंदिर के वर्तमान बाबा शीतलदास के सानिध्य में बाबा नेणूमल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रत्वलित कर सुखमनी पाठ साहिब शुरू किया गया तथा 11 बजे पाठ साहिब का भोग लगाकर समापन किया गया। दोपहर 11:15 बजे कन्या भोज, 12 बजे भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बाबा दयालदास प्रदनानी, चतुर ज्ञानवानी, बाबूलाल गोरवानी, मंनू मंघवानी, तुलसी भूरानी, सुन्दर चांदवानी , धर्मू तलरेजा, लालचन्द माखीजा, रमेश केवलरमानी, किशोर माखीजा, प्रेम प्रदनानी, देवीदास भगत, नारू रोघा, अशोक अछडानी, मोहनलाल, सुरेश, दिपक सहित झूलेलाल सेवा मण्डल के सेवादारीयों ने व्यवस्थाओं को बनाए रखा।

खबरें और भी हैं...