बाबा नेणूमल साहिब का वर्सी उत्सव अाज
खैरथल | कस्बे के झूलेलाल मंदिर में बुधवार काे बाबा नेणूमल साहिब का वर्सी उत्सव मनाया जाएगा। झूलेलाल मंदिर के व्यवस्थापक अर्जुन बाबानी व महेश अाडतानी ने बताया कि झूलेलाल मंदिर के संरक्षक बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य एवं पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनाेहरलाल राेघा के नेतृत्व में वर्सी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत सुबह 11 बजे कन्या भाेज, 12 बजे विशाल अाम भंडारा आयोजित किया जाएगा।