दलित निर्दोषोंं को कोई नहीं फंसा सकेगा
किशनगढ़बास| दो अप्रेल को भारत बंद की हिंसा मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर डरे दलित वर्ग के लोग शुक्रवार को विधायक रामहेत यादव से मिले और कहा कि पुलिस निर्दोषों को भी फंसा रही है। विधायक ने प्रदेश सरकार के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, डीआईजी और जिला कलेक्टर से बात के बाद उन्हें भरोसा दिया कि किसी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। विधायक से मिलने पहुंचे लोगों में दलित कर्मचारी, अधिकारी, युवा, व्यापारी शामिल थे। उन्होंने विधायक को बताया कि 2 अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान उपद्रव में पुलिस निर्दोषो की धरपकड़ कर रही है। इससे दलित परिवार सहमे हैं और घरों पर नहीं आ रहे हैं। पुलिस उनके परिजनों पर दबाव बनाकर डरा धमका रही है। विधायक से मिलने वालो में किशनलाल जाटव खैरथल, मम्मन राम जिलोता, रामोतार घाटला, आदि मौजूद थे।