पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले का मुख्य समारोह होगा विजयनगर मैदान में

जिले का मुख्य समारोह होगा विजयनगर मैदान में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच की ओर से भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती शनिवार सुबह 10 बजे जेल चौराहा स्थित विजय नगर मैदान में एकता और भाईचारा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह जिले का मुख्य समारोह होगा, जिसमें सभी समाजों के लोग शामिल होंगे। इसमें संगीत व गायन पार्टी डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन का चित्रण करेगी। यह कहना है अधिकार मंच के संयोजक सूरजमल कर्दम, जिला मेव पंचायत के शेर मोहम्मद और सरस डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीणा का।

गोविंदगढ़ : अंबेडकर जयंती समारोह रामगढ़ के पूर्व विधायक जुबेर खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगी। सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। अंबेडकर पार्क में सभा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी समिति चेयरमैन फूलसिंह मीणा करेंगे।

मालाखेड़ा : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलसाड़ा में आयोजित अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम को प्रधानाचार्य रामलाल बैरवा ने संबोधित किया। संचालक बाबूलाल भीमवाल थे। इस मौके पर राकेश राजोरिया, तिलकराज कालरा, दिनेशचंद शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, महेशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

कठूमर | अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बे में डीएसपी संजना सैनी के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने प्रशासन के साथ फ्लैग मार्च किया। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार तहसीलदार हवा सिंह मौजूद रहे।

राजगढ़ : अंबेडकर जयंती पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स ने किया। आरएएफ के इंस्पेक्टर मनजीत व डीएसपी ताराचंद तहसीलदार अनिल चौधरी, थानाधिकारी रमेश सिनसिनवार सहित स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी व आरएएफ के जवान मौजूद रहे।

खैरथल : खैरथल थाना अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए 150 बंदूकधारी जवान सीआरपीएफ के तथा 150 जवान रैपिड एक्शन फोर्स के तैनात किए गए हैं। इनकी ओर से किशनगढ़बास एसडीएम सुभाष यादव, एडीशनल एसपी हिमांशु, डीएसपी गिरधारीलाल वर्मा के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बे में फ्लेग मार्च निकालकर गया। इस दौरान खैरथल थाना अधिकारी सहित, किशनगढ़बास थाना अधिकारी, ततारपुर थाना अधिकारी, मुंडावर थाना अधिकारी व कोटकासिम थाना अधिकारी मौजूद रहे।

किशनगढ़बास : कस्बे में शुक्रवार को पुलिस व अर्ध सैनिक बलों की ओर से थानाधिकारी अजय सिंह शेखावत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। थानाधिकारी शेखावत ने बताया कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान कुछ स्थानों पर हुई हिंसक घटनाओं को लेकर आमजन में भय बना हुआ है, जिसको लेकर जवानों ने बाजार में फ्लैग मार्च किया है।

खैरथल. कस्बे में फ्लैग मार्च करते पुलिस व प्रशासन के अिधकारी।

खबरें और भी हैं...