पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरएसएस से प्रेरित लोगों ने दलितों पर किया हमला

आरएसएस से प्रेरित लोगों ने दलितों पर किया हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय दल ने शुक्रवार को कस्बे में अंबेडकर सर्किल के पास पाटनियां मोहल्ले में एससी वर्ग के लोगों से मुलाकात की। माकपा के पोलित ब्यूरो के सदस्य पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद हन्नान मौल्ला के नेतृत्व में आए दल में केरल के राज्यसभा सांसद के. सोमा प्रसाद व राजस्थान के पूर्व विधायक अमराराम सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसक घटना की जानकारी ली। इस अवसर पर पूर्व सांसद हन्नान मौल्ला ने भास्कर से विशेष वार्ता में कहा कि आरएसएस के प्रेरित लोगों ने एससी एसटी आंदोलन के भारत बंद के दौरान देशभर में दलितों पर हमला किया और इस दौरान दर्जनों दलितों का खून हुआ। हन्नान मौल्ला ने कहा कि केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल भारत बंद के दौरान हुई घटना की जानकारी मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में लेने आया है और देश मे जनमत तैयार करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की बातें सुनकर लगता है कि राजस्थान की पुलिस बर्बरता कर रही है। सरकार बर्बरता नहीं करें, अमन चैन कायम रहे इसलिए माकपा प्रतिनिधि मंडल आया है ।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की है कि गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार लोगों को तुरंत रिहा किया जाए व जिनका हिंसा में नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए।

इस अवसर पर केरल से माकपा के राज्यसभा सांसद के.सोमाप्रसाद ने कहा कि माकपा दल की जांच में पुलिस की गलती सामने आई है। सांसद के.सोमाप्रसाद ने कहा कि आंदोलन में लोगों ने नहीं पुलिस ने गलत कार्रवाई की है जिसके लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। राज्यसभा सांसद के.सोमाप्रसाद ने घटना की न्यायिक जांच, मृतक पवन के परिवार को अधिक मुआवजा व घटना में घायलों को मुआवजा देने की भी मांग की। राज्यसभा सांसद के.सोमाप्रसाद ने कहा कि पुलिस ने जिन निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए। इसके बाद माकपा प्रतिनिधि मंडल ने निकटवर्ती गांव झाड़ोली में मृतक पवन के परिजनों से भी मुलाकात की।

खैरथल. कस्बे के पाटनियां मोहल्ले में लोगों से बातचीत करते दल के सदस्य।

खबरें और भी हैं...