जवाहर नवोदय परीक्षा 21 को, प्रवेश पत्र मिलना शुरू
लक्ष्मणगढ़| जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र मिलना शुरू हो गए हंै। परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र का परीक्षा सेंटर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणगढ़ बनाया गया है। बीईईओ महेश देशवाल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल से 114 प्रवेश पत्र प्राप्त हुए हैं। जिन छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र बीईईओ कार्यालय लक्ष्मणगढ़ में प्राप्त हुए हैं उन विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र देना शुरू कर दिए हंै।