सांई बाबा मंदिर में हुई सांस्कृतिक संध्या
खैरथल. सांई मंदिर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार।
खैरथल| कस्बे में हनुमान पहाड़ी स्थित शिरडी सांई बाबा मंदिर में आयोजित महोत्सव के तहत गुरूवार रात सांई संध्या का आयोजन हुआ। सेवादार घनश्याम भारती ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के तहत अलवर से आए कलाकारों द्वारा सांई महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की ओर से भक्तिमय पप्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सांई बाबा की प्रतिमा के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।