पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाबी सभा समिति ने बैसाखी पर्व मनाया

पंजाबी सभा समिति ने बैसाखी पर्व मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल| कस्बे में शुक्रवार को पंजाबी सभा समिति खैरथल की ओर से माया कॉलोनी स्थित पंजाबी भवन में बैसाखी पर्व मनाया गया। समाज के प्रवक्ता पंकज खुराना ने बताया कि बैसाखी पर्व के तहत समाज के लोगों की ओर से शुक्रवार सुबह को पंजाबी भवन में विशेष पूजा-अर्चना की गई। दोपहर से शाम तक लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पंजाबी समाज खैरथल अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मलिक, डॉ. एमपी खुराना, रोशनलाल गुलाटी, डॉ. जितेंद्र तनेजा, रमेश तनेजा, पार्षद जसपाल सिंह, कश्मीरी लाल छाबड़ा, पप्पी तनेजा, सुरजीत मदान, मोनू ढींगड़ा, विक्की वासुदेव, प्रेम भल्ला, भारत-भूषण, मनीष मलिक, कपिल शर्मा, महेंद्र छाबड़ा, अश्विनी प्रतीक, रिंकू वासुदेव की ओर से संभाली गई।

खबरें और भी हैं...