भर्तृहरि की रथयात्रा इस्माइलपुर पहुंची
खैरथल | महाराजा भर्तृहरि की रथयात्रा रविवार को इस्माइलपुर गांव पहुंंची। इस दौरान लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया। यात्रा प्रमुख सुबेदास महाराज ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रचार-प्रसार के तहत यह यात्रा 28 मार्च से भर्तृहरि समाधि स्थल से शुरू की गई थी जिसका समापन 7 मई को महुखेडा छात्रावास में पहुंचकर किया जाएगा। भर्तृहरि यात्रा का ईस्माइलपुर गांव में विश्व हिंदू परिषद के खंड मंत्री अनिल मान सिंघानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर सरपंच मुखी कुन्दालीमल, झामनदास, प्रहलाद छंगाणी सहित अनेक ग्रामीण माैजूद रहे।