बिग बॉस-2 के विजेता फिल्म अभिनेता आशुतोष 22 को अलवर आएंगे
अलवर | बिग बॉस 2 व एमटीवी रोडीज़ विनर फिल्म अभिनेता आशुतोष कौशिक 22 को अलवर आएंगे। वे यहां भगवान परशुराम जी की महाआरती में शामिल होंगे। आशुतोष के मित्र खैरथल के निशांत शर्मा व प्रशांत शर्मा ने बताया कि अलवर शहर में होपसर्कस पर अलवर जिला युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित रविवार 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की महाआरती में फिल्म अभिनेता आशुतोष कौशिक शाम 6 बजे शामिल होंगे । अलवर जिला युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि 1100 दीपों के साथ संगीतमय भव्य महाआरती होगी व तोप के द्वारा पुष्पवर्षा होगी ।
आशुतोष कौशिक