वृद्धा की पैदल राह चलते गिरने से मौत
अलवर | सामान्य अस्पताल मंगलवार दोपहर को घायल अवस्था में भर्ती कराई गई 70 वर्षीय वृद्धा महिला ज्ञानादेवी जांगिड़ की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि खैरथल के जीलोता गांव निवासी चंदरराम जांगिड़ को अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों का कहना था कि ज्ञानादेवी अपने गांव से पैदल खैरथल में रहने वाले बेटे के पास आ रही थी। इस दौरान वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी खैरथल में भर्ती कराया गया। तबीयत नहीं सुधरने पर उसे सामान्य अस्पताल अलवर रैफर कर दिया था।