पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंद रहे बहरोड़ के बाजार, किशनगढ़बास व खैरथल की मंडियों में भी नहीं हुआ कारोबार

बंद रहे बहरोड़ के बाजार, किशनगढ़बास व खैरथल की मंडियों में भी नहीं हुआ कारोबार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर रोड स्थित अनाज मंडी के व्यापारी कुलदीप यादव से सोमवार को हुई 4.50 लाख रुपए की लूट के विरोध में मंगलवार को कस्बे की अनाजमंडी सहित मुख्य बाजार के प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों ने कामकाज बंद रखकर मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सांसद डा. करण सिंह यादव, एसडीएम विकास राजपुरोहित सहित डीएसपी जनेश सिंह तंवर सिंह पहुंचे। जिन्होंने बदमाशों को शीघ्र पकड़ने व मंडी में सुरक्षा व्यवस्था करने को लेकर आश्वासन दिया। जिससे व्यापारियों ने बुधवार को मंडी के प्रतिष्ठान खोलने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि मंडी व्यापारी कुलदीप यादव सोमवार को कॉरपोरेशन बैंक से साढ़े चार लाख निकाल कर बाइक से मंडी जा रहा था। रास्ते में कार सवार दो बदमाशों ने कार से बाइक के टक्कर मारकर व्यापारी को नीचे गिराया और उससे रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। घटना के विरोध में व्यापारियों सुरक्षा व्यवस्था के विरोध में अनिश्चितकालीन मंडी रखने का विरोध करते एसडीएम को मंडी को ताला लगाकर चाबियां सौंप दी। घटना के दूसरे दिन व्यापारियों ने मंडी में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहां सांसद, एसडीएम व डीएसपी पहुंचे। जिन्होंने व्यापारियों से समझौता वार्ता करते हुए मंडी परिसर में बैंक खुलवाने, सुरक्षा के दो सशस्त्र गार्ड लगाने व पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन देते हुए बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारी नरेश अग्रवाल, रमेश सैनी, करतार यादव, भगवान सेठ, सुरेश गुर्जर, मानक चंद, अनिल गुप्ता, अशोक यादव, दिनेश कुमार, विकास दीवान, घनश्याम अग्रवाल, अनिल दीवान, प्रीतम पंजाबी, टेकचंद शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुभाष अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा सहित व्यापारी मौजूद रहे।

बहरोड़ लगभग बंद रहा : बहरोड़ में 15 व 30 तारीख को नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, चूड़ी मार्केट, पताशा मार्केट के प्रतिष्ठान बंद रहते हैं। सब्जी मंडी की दुकानेंं अमावस्या को बंद रहती है। जिससे मंगलवार को अमावस्या व 15 तारीख होने से बाजारों व सब्जी मंडी की दुकाने बंद रही है। मुख्य बाजार व अनाज मंडी के व्यापारियों ने व्यापारी से साढ़े चार लाख रुपए के लूट की घटना घटित होने पर प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया। जिससे बहरोड़ में मंगलवार को बाजारों के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहने से लोगों को सामान खरीददारी करने को लेकर परेशानी बनी रही।

व्यापारी लूट के आरोपियों को सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य साक्ष्य के आधार पर चिन्हित कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। जिससे बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी होने की संभावना बनी है। जनेश सिंह तंवर, डीएसपी, बहरोड़

बहरोड़ मंडी दो दिन बाद बंद रखने का निर्णय

मंडी व्यापार समिति अध्यक्ष करतार यादव, अशोक यादव, नरेश अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी से लूट के आरोपियों को पुलिस द्वारा आगामी दो दिनों में गिरफ्तार नहीं करने पर शुक्रवार को मंडी बंद रखी जाएगी। जिसके बाद धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया जाएगा। अधिकारियों के द्वारा दो दिनों में बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन मिलने से मंडी के प्रतिष्ठानों को खोलने का निर्णय लिया गया।

बंद रही खैरथल कस्बे की अनाज मंडी

बंद रही खैरथल कस्बे की अनाज मंडी

खैरथल| बहरोड़ में व्यापारी के साथ लूट की घटना के विरोध में मंगलवार को कस्बे की अनाज मंडी बंद रही। व्यापार समिति अध्यक्ष अशोक डाटा ने बताया कि मंगलवार को मंडी में किसी भी प्रकार का कोई कामकाज नहीं किया गया।

खैरथल| बहरोड़ में व्यापारी के साथ लूट की घटना के विरोध में मंगलवार को कस्बे की अनाज मंडी बंद रही। व्यापार समिति अध्यक्ष अशोक डाटा ने बताया कि मंगलवार को मंडी में किसी भी प्रकार का कोई कामकाज नहीं किया गया।

लूट मामले में बंद रही किशनगढ़बास अनाज मंडी

लूट मामले में बंद रही किशनगढ़बास अनाज मंडी

किशनगढ़बास | बहरोड़ में व्यापारी लूट मामले में किशनगढ़बास की अनाज मंडी मंगलवार को बंद रही। अनाज मंडी अध्यक्ष रमेश अग्रवाल व विनोद गोयल ने बताया कि बहरोड़ व्यापारी के साथ हुई लूट मामले के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अनाज मंडी बंद रखकर विरोध किया।

किशनगढ़बास | बहरोड़ में व्यापारी लूट मामले में किशनगढ़बास की अनाज मंडी मंगलवार को बंद रही। अनाज मंडी अध्यक्ष रमेश अग्रवाल व विनोद गोयल ने बताया कि बहरोड़ व्यापारी के साथ हुई लूट मामले के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अनाज मंडी बंद रखकर विरोध किया।

खबरें और भी हैं...