पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने थानािधकारी से कहा ढाबों पर शराब बेचने वालों पर करो कार्रवाई

लोगों ने थानािधकारी से कहा-ढाबों पर शराब बेचने वालों पर करो कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल | कस्बे में सौहार्द बनाने में कस्बेवासी सहयोग करें। यह कहना है खैरथल थानाधिकारी हितेश शर्मा का जो सीएलजी की मीटिंग में लोगों को संबोधित कर रहे थे। एसएचओ हितेश शर्मा ने कहा कि बीट अधिकारी व कांस्टेबल ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक जगहों पर अपने नंबर लिखवाएंगे और कस्बेवासी उनका सहयोग करें। एसएचओ ने सभी से किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने की भी अपील की। सीएलजी की मीटिंग में कस्बे के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कस्बे में डंपरों को बाईपास से निकालने, रेलवे फाटक के पास लगने वाली अवैध रूप से ठेलियों को हटाने,, नगरपालिका के सहयोग से सीसीटीवी लगाने व पुराने सही कराने, ढाबों पर अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने व अवैध खनन पर रोक लगाने पर चर्चा हुई। सीएलजी की मीटिंग में प्राइवेट स्कूलों के वाहनों की तेज गति व बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाने पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान पर भी चर्चा की।

खबरें और भी हैं...