अलवर| मौसम शनिवार दोपहर को पलट गया। दोपहर में धूलभरी हवा चली। शाम को शहर में बूंदाबांदी हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। शाम करीब 4 बजे तक बहरोड़ व बानसूर में 5-5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले दिन की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। जिले में बहरोड़ व भिवाड़ी में दिन का पारा 41-41 डिग्री रहा। शहर में दोपहर करीब एक बजे धूलभरी हवा चलने पर डिस्कॉम ने बिजली सप्लाई बंद कर दी। इस दौरान आकाश में घने बादल छा गए। कुछ देर बूंदाबांदी हुई। बहरोड़, बानसूर, खैरथल, कोटकासिम व तिजारा में हल्की बारिश हुई।