कस्बे के माताेर राेड बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय नहीं हाेने से यात्रियों व आसपास के दुकानदारों काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त समस्या काे लेकर जागरूक मंच व दुकानदारों ने प्रशासन से माताेर राेड पर सुलभ शौचालय बनवाने की मांग की है। राजीव गांधी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अमित शर्मा व नीरज गौड़ ने बताया कि माताेर राेड बस स्टैंड पर विशेष रूप से महिलाओं एवं यात्रियों काे अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके चलते अनेक बार यात्रियों की बस भी छूट जाती है। इसी क्रम में सोसायटी के अध्यक्ष व स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि माताेर राेड बस स्टैंड पर हर समय भीड़भाड़ रहती है। फिर भी यहां पर पेयजल व सुलभ शौचालय जैसी मुलभूत सुविधाओं का अभाव लंबे समय से चला अा रहा है तथा स्थानीय प्रशासन से अनेक बार इस समस्या की अाेर ध्यान दिलाया जा चुका है। लेकिन प्रशासन इस अाेर काेर्इ कार्रवाई नहीं कर रहा है। जागरूक नागरिकाें ने खैरथल नगरपालिका व जिला प्रशासन से माताेर राेड बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय बनवाने व पेयजल व्यवस्था जल्द से जल्द किए जाने की मांग की है।