पुष्करणा मंिदर में िवश्व शंित महायज्ञ के तहत जप करते श्रद्धालु।
खैरथल | पुष्करणा ब्राह्मण समाज व पुष्करणा ब्राह्मण नवयुवक मंडल की ओर से राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में विश्व शांति के लिए पंचकुंडीय शांति यज्ञ 18 मई से शुरू किया गया। विश्व शांति के लिए पंचकुंडीय शांति यज्ञ में शनिवार को अनेको श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। शनिवार 19 मई को सुबह 1.25 लाख जप किए गए। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शाम को महाआरती की गई। रविवार 20 मई को सुबह सर्वदेव पूजन, सुबह 9 से 11 बजे तक पंचकुंडीय महायज्ञ व होम तथा शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। शांति महायज्ञ पं. पंकज शास्त्री, पं. अमित आचार्य, गिरिश लोढ़ा, पवन जोशी, मनोज वासू की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं जगदीश लोढ़ा, डॉ. ओम प्रकाश मांधु, प्रहलाद उपाध्याय, पूरण प्रकाश हेड़ाऊ, जेठानंद कल्ला, राजेश कांवटा, प्रहलाद छंगाणी, तरुण दुलानी आदि की ओर से संभाली जा रही है।