पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में हुए गुरुवाणी व शबद कीर्तन

बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में हुए गुरुवाणी व शबद-कीर्तन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल की ओर से शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन हुआ। सेवादार बेबूराम बालानी ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल की ओर से झूलेलाल मंदिर में संरक्षक बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य एवं पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा के नेतृत्व में किशनगढ़बास रोड स्थित झूलेलाल मंदिर में सुबह 9 बजे सुखमणि पाठ साहिब का आयोजन किया गया। इसके बाद शबद-कीर्तन, अरदास व भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान सेवादार भगवान बालानी, महात्मा कन्हैयालाल निरंकारी, बाबूलाल गोरवानी, ठाकुरदास बालानी, धर्मदास तलरेजा आदि ने व्यवस्थाओं को बनाए रखा। इधर गुरूनानक कॉलोनी स्थित बाबा मक्खन शाह लबाणा गुरुद्वारा में भी भंडारा हुआ। डॉ. बलबीर सिंह खालसा सहित रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। इस दौरान गुरूमुख सिंह, महिपाल सिंह, महेंद्र सिंह, जोगिंदर हरगुन सिंह आदि मौजूद थे।

अलावड़ा : कस्बे व आसपास के क्षेत्र में बैसाखी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंहसभा अलावड़ा, मालपुर, मिलकपुर, बरवाड़ा, ललावंडी के गुरुद्वारों में अखंड पाठ किया गया। सुबह पाठ के भोग के बाद रागी जत्थों ने शबद कीर्तन व गुरुवाणी सुनाई। इस अवसर पर अलावड़ा के सिंहसभा गुरुद्वारे में सेवा करने वाले बिबी डाली, गुरबचन कौर एवं हरजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, हरमेहंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, तलविंदर सिंह को प्रबंधक कमेटी की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच जसवीर कौर की ओर से आयोजित लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

खैरथल. शनिवार को झूलेलाल मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसादी पाते श्रद्धालु।

सिख समाज ने लगाया रक्तदान शिविर

रामगढ़। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा रामगढ़ में सिख समाज ने बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सभा अध्यक्ष अजायब सिंह ने बताया के सेठ मक्खन लाल चैरिटेबल ट्रस्ट अलवर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिख समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर 45 यूनिट रक्त दान किया। वहीं गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजा जिसमें रागी जत्थों ने गुरु के दरबार में मधुर कीर्तन से गुरु की महिमा का बखान किया। लंगर में हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोगों ने प्रसाद पाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अध्यक्ष अजायब सिंह, इकबाल सिंह, अकाली परमजीत सिंह, जसवीर सिंह, सतनाम सिंह, गोविंद सिंह, गगनी सिंह, गुरदीप नवप्रीत सिंह आदि ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...