कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई अंबेडकर जयंती
राजगढ़. बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।
जिलेभर में हुए विभिन्न कार्यक्रम, सामाजिक न्याय दिवस, संगोष्ठी और ग्राम सभा में बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी गई
खेड़ली. अंबेडकर भवन का भूमि पूजन करते जनप्रतिनिधि।
भास्कर संवाददाता |अलवर
जिलेभर में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बानसूर : भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में हुई सभा में मुख्य अतिथि एसडीएम दीनानाथ बब्बल, थानाप्रभारी मनोहरलाल मीणा, सीडीपीओ प्रदीप घिलोटिया थे। अध्यक्षता सरपंच मोतीलाल मीणा ने की। चतरपुरा के अटल सेवा केंद्र पर सरपंच भागीरथ सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। उधर पंचायत समिति परिसर स्थित नागरिक सेवा केन्द्र पर जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई।
रामगढ़ : सर्व एससी समाज के अध्यक्ष गैंदाराम व अलावड़ा पूर्व सरपंच कमलचंद आदि ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं समाज के जसवंत मेघवाल ने भाव सैयद मंदिर पर वाटर कूलर भेंट किया।
राजगढ़ : कस्बे के बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चौराहे पर जयंती समारोह मनाया गया। एडवोकेट सुंदरलाल बैरवा, डीसी चेयरवाल, एनएल वर्मा, नंदलाल बैरवा, तुलसीराम चेयरवाल, अमरसिंह वर्मा ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।
लक्ष्मणगढ़ : मौजपुर गांव के बस स्टैंड पर सरपंच रिंकू जैन की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई। मंच संचालन सतीश वर्मा ने किया। इधर भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ द्वारा अध्यक्ष बने सिंह नरूका की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी गई। महामंत्री भगवान सहाय ने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा की गई। गांव जावली में सरपंच पूरण वर्मा की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई।
बड़ौदामेव : भाजपा मंडल द्वारा पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष छोटेलाल चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। मंडल महामंत्री कमल भादवा ने बताया की विधायक प्रवक्ता मुकेश मिश्रा द्वारा बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इधर अंबेडकर कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संपत राम चौहान प्रधानाचार्य थे। अध्यक्षता मांगीलाल रावत पूर्व चेयरमैन ने की। विशिष्ट अतिथि जयसिंह सरपंच रहे।
प्रतापगढ़ : गांव झिरी में ट्रक यूनियन की ओर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सरपंच संघ राजस्थान अध्यक्ष ललिता देवी मीना सरपंच झिरी, महाराज कॉलेज पूर्व उपाध्यक्ष सियाराम मीना ने तथा आगर गांव में सर्व समाज के लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
गोविंदगढ़ : अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क में रामगढ़ के पूर्व विधायक जुबेर खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आमसभा आयोजित की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह, गोविंदगढ़ सरपंच नीरज गर्ग, नयाना सरपंच महेश कुमार,धोली सरपंच महेंद्र कुमार, जयसिंह पुरा सरपंच जय सिंह जाटव, अलावड़ा सरपंच कोमल आदि थे। अध्यक्षता पूर्व सरपंच हरलाल वर्मा ने की। संचालन राधेश्याम जाटव ने किया।
थानागाजी : कस्बे में जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मंत्री हेमसिंह भड़ाना, कांग्रेस नेत्री उर्मिला योगी, सरपंच संतोष शर्मा, सोहन मीणा ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। मंत्री भड़ाना ने अगले वर्ष जयंती आने से पहले कस्बे में नगर पालिका कार्यालय को अंबेडकर भवन व उसमें अंबेडकर मूर्ति की स्थापना की घोषणा की।
कठूमर : कस्बे के सामुदायिक अंबेडकर भवन पर एसटी एससी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शेरसिंह मीना और जाटव समाज के अध्यक्ष हरिसिंह जाटव सहित गणमान्य लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सामोली, सौंख, मथूराहेड़ा , गंजपुर में भी जयंती मनाई गई।
पिनान : डोरोली में सरपंच केहरी लाल मीणा, घनश्याम बैरवा सहित बीरबल बैरवा ,मंगतूराम, कैलाश मीणा आदि मौजूद रहे।
रैणी: कस्बे के ईरानी बास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलवर डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीणा रहे। अध्यक्षता कालूराम मीणा ने की। कस्बे के अंबेडकर मोहल्ले व गांव थूमड़ा में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
गढ़ीसवाईराम : बैरवा समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष दुलीचंद कुडारा के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि सरपंच प्रभुदयाल मीना व विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी भजनलाल मीना व गिर्राज फनेट्या, रामफूल मीना सहित अन्य अतिथियों ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया। अध्यक्षता झालाटाला के पूर्व सरपंच रामदयाल मीना ने की।
किशनगढ़बास : अंबेडकर भवन का शिलान्यास कार्यक्रम भूरपहाड़ी चौक पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामहेत यादव थे। मुख्य वक्ता शिक्षाविद् रामकिशन रहे। इस मौके पर चेयरमैन सुनील गुप्ता, डीएसपी गिरधारी लाल, राजेश बटवाड़ा, गिर्राज बसवाल, बनेसिंह नरूका, पार्षद विनोद गुप्ता आदि मौजूद थे।
राजगढ़ : कस्बे के गंगा बाग में मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत अंबेडकर भवन का शिलान्यास विधायक गोलमा देवी ने किया। इस मौके पर विधायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता मीना, पालिका अध्यक्ष ज्योति सैनी, पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा व पार्षद आशा तांबी सहित अन्य अतिथियों ने करीब 47 लाख की लागत से निर्मित होने वाले अंबेडकर भवन का दीप प्रज्वलन कर शिलान्यास किया। वहीं दूसरी ओर नवीन बस स्टैंड पर करीब 49 लाख की लागत से निर्मित होने वाले रैन बसेरा का विधायक गोलमा देवी ने शिलान्यास किया।
खेड़ली : कस्बे की नगर पालिका द्वारा शनिवार को अंबेडकर भवन का शिलान्यास कठूमर रोड पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कठूमर प्रधान संजय खींची थे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सत्यवृत आर्य ने की।
बानसूर. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते एसडीएम व सरपंच।
पुलिस छावनी बना नजर आया खैरथल
खैरथल| कस्बे में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंबेडकर की जयंती मनार्ई गई। इस दौरान संपूर्ण कस्बा पुलिस छावनी बना नजर अाया । जगह-जगह पर पुलिस व फोर्स के जवान हथियारों के साथ मुस्तैद खड़े नजर अाए। सुबह करीब 11 बजे जाटव समाज के करीब 40-50 लोग हरसौली रोड स्थित अंबेडकर भवन में एकत्रित हुए। जहां से सामूहिक रूप से अंबेडकर सर्किल पहुंचे। अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर समाज के लोगों ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पुलिस व प्रशासन का अंबेडकर भवन व अंबेडकर सर्किल पर सुरक्षा के लिहाज से कड़ा जाप्ता रहा। इसके बाद समाज के लोगों ने अंबेडकर भवन पहुंचकर डाॅ. भीमराव अंबेडकर को याद किया तथा 2 अप्रैल को उपद्रव में मारे गए पवन को श्रद्धांजलि दी। दिनभर एसडीएम सुभाष यादव, एएसपी हिमांशु, डीएसपी गिरधारीलाल, तहसीलदार आरएस शेखावत, नायब तहसीलदार भंवरसिंह गौड़ आिद मौजूद रहे। इधर कस्बे में अंबेडकर भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी राहुल अग्रवाल ने बताया कि अंबेडकर भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन वार्ड नं. 3 भूडावाली में विधायक रामहेत सिंह यादव व नगर पालिका उपाध्यक्ष हरीश रोघा ने किया। इस मौके पर नगर पालिका पार्षद सुमित रोघा, टिल्लू शर्मा, जसपाल सिंह, कन्हैयालाल परवाना, सेवक लालवानी आदि मौजूद थे।
खैरथल. अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।
कठूमर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।