खैरथल | धार्मिक प्रचार यात्रा पर चल रहे पावटा जोन के जोनल इंचार्ज व ज्ञान प्रचारक महात्मा बनवारी लाल वैध ने कस्बे के गुरुनानक कॉलोनी में संत निरंकारी सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रवचन में कहा कि सतगुरु परमात्मा का साकार रूप होता है। परमात्मा हर युग में अपना रूप बदलकर सतगुरु के रूप में आता है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव ने भी कहा कि “एक को सुमरो नानका, जो जल - थल रहा समाय’ दूजा काहे सुमरिये जो जन्मे ते मर जाये। यानि कि हमें एक परमात्मा की जानकारी करनी है जो सदा कायम रहता हैं और यह जानकारी या ज्ञान पूर्ण सतगुरु की कृपा से ही संभव है। कार्यक्रम में आए हुए महात्मा का गौरव शर्मा व हरीश ने दुपट्टा डालकर स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विचार व गीत के साथ आशीर्वाद लिया। मंच संचालन खैरथल मुखी कन्हैयालाल ने किया।
सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोिधत करते संत महात्मा।