पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलिदान दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि

बलिदान दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। सोसायटी अध्यक्ष अमित शर्मा ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अमन शर्मा, राजीव, शनी, मुकुल, युग, नीरज गौड़, कमल आदि मौजूद थे। संचालन रविंद्र शर्मा ने किया।

रैणी : ब्लाॅक अध्यक्ष विजय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पप्पू मीणा, रूपेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।

कठूमर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान संजय खींची, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

मालाखेड़ा : अमन इंटरनेशनल स्कूल में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री, नरेंद्र मीणा, मालाखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बच्चू चौधरी, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश बसवाल आदि मौजूद थे।

हरसौली : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस सेवादल संगठक अनिल रोहिल्ला के नेतृत्व में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर सेवादल संगठक अनिल रोहिल्ला, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष श्योनारायण चौधरी आदि मौजूद थे।

बानसूर : युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 50 पौधे लगाए। इस मौके पर जिला कांग्रेस सचिव अशेाक बागडी, युवा विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव मौजूद थे।

किशनगढ़बास : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।

मालाखेड़ा. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...