पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि उपज मंडी समिति ने पीड़िता को दिया दो लाख रुपए का चेक

कृषि उपज मंडी समिति ने पीड़िता को दिया दो लाख रुपए का चेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़. पीड़िता को दो लाख का चेक देते मंडी सचिव रामबिलास यादव व अजीत यादव।

बहरोड़| कृषि उपज मंडी खैरथल द्वारा गुरुवार को पंचायत समिति में ग्राम जखराना निवासी पीड़िता महिला को सहायतार्थ दो लाख राशि का चैक प्रदान किया गया। कृषि उपज मंडी सदस्य अजीत यादव ने बताया कृषि कार्य के दौरान जखराना निवासी विष्णु सैन को सर्प के काटने से उसकी मौत हो गई थी। खेती के दौरान काम करते वक्त मौत होने पर कृषि उपज मंडी खैरथल के द्वारा उनकी बेवा सुनीता देवी को दो लाख का चैक प्रदान किया गया। इस मौके पर कृषि उपज मंडी सचिव रामबिलास यादव, सरपंच विनोद स्वामी, एमपीएस सुमन देवी, हरिओम, देशराज भगवाड़ी, बसई सरपंच कृष्ण मीणा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...