खैरथल. गुरुवार को नगर पािलका में परिंडे लागकर पानी भरने का प्रण लेते हुए।
भास्कर न्यूज | खैरथल
कस्बे की नगरपालिका में गुरुवार को अंबेडकर सर्किल स्थित क्वीन्स बुटीक व महर्षि परशुराम महाविद्यालय की ओर से पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अभिनेता दीपक चड्ढ़ा ने लोगों से पक्षियों के लिए परिंडे लगा कर उनके रोजाना उनके दाने-पानी की सेवा करने की अपील की। इस मौके पर खैरथल नगरपालिका उपाध्यक्ष हरीश रोघा, क्वीन्स बुटीक के निदेशक निशांत शर्मा, प्रशांत शर्मा व परशुराम महाविद्यालय के निदेशक संजय खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जाटव, विहिप के गोरक्षा विभाग के प्रांत प्रमुख जेबी मंघाराम, अधिशासी अधिकारी राहुल अग्रवाल, जेईएन मोतीलाल, किसान नेता टिल्लू शर्मा, पार्षद टोनी, पार्षद ओमदत्त गुर्जर, पार्षद दिनेश पूनिया, पार्षद पंकज आर्य, तुषार शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमिल जसोरिया व महामंत्री कंवलजीत आदि मौजूद थे।