पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिंडी की फसल का भाव नहीं मिला तो खेत में चरने के िलए छोड़ दिए पशु

भिंडी की फसल का भाव नहीं मिला तो खेत में चरने के िलए छोड़ दिए पशु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के किसानों को भिंडी की फसल का आधा भाव भी नहीं मिला तो यहां के दर्जनों किसानों ने अपने खेतों की भिंडी की फसल को पशुओं के लिए खाने को छोड़ दिया। कस्बे के किसान घासीराम कल्याण सहाय, धनपाल, गंगालहरी, नाथूराम, इंद्राज, विश्राम, पूरण, रामकिशन सैनी आदि ने बताया कि हमने करीब 30 बीघा खेतों में भिंडी की फसल की बुवाई की थी लेकिन इस वर्ष भिंडी की फसल का अच्छा भाव बाजार में नहीं मिला इससे फसल का खर्चा भी नहीं निकल पाया। ऐसे में घाटे को देखते हुए खेतों में खड़ी फसल को पशुओं को खाने के लिए छोड़ दिया है। किसानों ने बताया कि भिंडी की फसल में एक बीघा खेत में खाद, बीज, निराई-गुड़ाई, सिंचाई, दवा सहित करीब 25 से 30 हजार रुपए तक का खर्चा हो जाता है। साथ ही यदि स्वयं का खेत नहीं हो और किराए पर खेत लेकर फसल बोई जाती है तो उसका किराया अलग है। वहीं इस वर्ष सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिंचाई के लिए पाइपों के सहारे दूर-दराज से पानी लाना पड़ा।

स्वायत्त शासन विभाग ने नगर पालिका को निशुल्क भूमि आवंटन के आदेश जारी किए

खैरथल| व्यापारियाें की अाेर से चली अा रही सब्जी मंडी निर्माण की मांग अब शीघ्र पूरी हाेने की संभावना है। स्वायत्त शासन विभाग ने नगर पालिका को नई सब्जी मंडी के लिए 5 बीघा 15 बिस्वा भूमि खैरथल कृषि उपज मंडी काे नि:शुल्क देने के अादेश जारी किए हैं। नगरपालिका र्इअाे राहुल अग्रवाल ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी अादेश के तहत भूडावाली में श्मशान घाट वाले राेड़ पर काली माता मंदिर के सामने पालिका की भूमि खसरा नंबर 2080 से 2084 में 5 बीघा 15 बिस्वा भूमि कृषि उपज मंडी समिति काे निशुल्क देने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।

संकरी पड़ रही थी पुरानी मंडी : नगर पालिका उपाध्यक्ष हरीश राेघा ने बताया कि रेलवे फाटक के पास बनी सब्जी मंडी में जगह छाेटी हाेने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा बाहर से अाने वाले सब्जी व्यापारियाें काे परेशानी हाेती है। सब्जी मंडी में अाने वाले लाेग खासकर महिलाएं परेशान हाेती है तथा अस्थाई प्याज व गाजर मंडी बस स्टैंड पर लगानी पड़ती है। विधायक रामहेत सिंह यादव के प्रयास से निशुल्क भूमि का आवंटन सरकार ने करने के आदेश दिए हैं।

सब्जी मंडी व्यापारियाें की काफी समय से यह मांग चली अा रही थी जिसकाे सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है। नई सब्जी मंडी बनने से व्यापारियाें काे काफी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। -दुर्गादास परवाना, अध्यक्ष, फल व सब्जी मंडी खैरथल

खैरथल में सब्जी मंडी के लिए आखिर सरकार ने दी निशुल्क जमीन, भूड़ावली में 5 बीघा में बनेगी

जून माह तक काम शुरू करने के प्रयास

कृषि उपज मंडी के सचिव रामविलास यादव ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के अादेश की प्रति मिली है। नगरपालिका द्वारा भूमि अवंटित हाेने के बाद जून माह में सब्जी मंडी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसमें लगभग 100 दुकानें बनाई जाएगी। करीब 60 फीट चाैड़ी सड़कें हाेंगी। सब्जियां रखने के लिए दाे बडे़ प्लेटफार्म बनाने के प्रस्ताव हैं। नगरपालिका से पूर्व में भी सब्जी मंडी के लिए भूमि अवंटित के प्रस्ताव भेजा था लेकिन डीएलसी दर पर भूमि अवंटित करने के चलते प्रक्रिया पूर्ण नहीं हाे पाई। अब सरकार द्वारा निशुल्क भूमि अावंटन के अादेश प्राप्त हुए हैं। अस्थाई प्याज व गाजर मंडी भी नई बनने वाली सब्जी मंडी में लगाई जाएगी।

सकट. भिंडी के खेत में चरते पशु।

खबरें और भी हैं...