खैरथल. िवश्व शांित महायज्ञ से पूर्व कलश यात्रा िनकालती महिलाएं।
कल सर्वदेव पूजन, होम व महाआरती का होगा आयोजन
भास्कर न्यूज| खैरथल
पुष्करणा ब्राह्मण समाज व पुष्करणा ब्राह्मण नवयुवक मंडल की ओर से राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में विश्व शांति के लिए पंचकुंडीय शांति यज्ञ शुक्रवार से शुरू किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जिसका कस्बे में मुख्य मार्गां पर स्वागत किया गया। इसके अलावा मंदिर में 1.25 लाख जप किए गए। शाम को महाअारती हुई। 19 मर्इ को सुबह जप किया जाएगा तथा शाम को महाअारती, 20 मर्इ को सुबह सर्वदेव पूजन, होम व शाम को महाअारती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। शांति महायज्ञ पं. पंकज शास्त्री, पं. अमित आचार्य, गिरिश लाेढा, पवन जाेशी, मनाेज वासू की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं जगदीश लाेढा, डाॅ. ओमप्रकाश मांधु, प्रहलाद उपाध्याय, पूरण प्रकाश हेडाऊ अादि की ओर से संभाली जा रही है।