खैरथल. नगरपािलका में एक िदवसीय शिविर में समस्याएं सुनते हुए एसडीएम।
खैरथल| पालिका परिसर में एसडीएम सुभाष यादव की अध्यक्षता में लगे एक दिवसीय जन्रसुनवार्इ शिविर में मुख्य रूप से पानी, पेंशन व खाद्य सुरक्षा संबंधी समस्याएं सामने आईं। ज्यादातर लाेग पानी की समस्या, इसमें मुख्य रूप से वार्ड 11, 13 व हनुमान पहाड़ी पर स्थित कालोनीवासियों ने अपनी समस्या बतार्इ। एर्इएन पाराशर व जेर्इएन मीणा ने बताया कि जिन जगह पर पानी की समस्या है वहां पर पानी के टैंकराें से सप्लार्इ की जाएगी। स्थाई समाधान के लिए नए नलकूप लगाए जाएंगे व अानंद नगर कालाेनी स्थित पानी की टंकी में 50 एचपी पंपसेट लगाकर हनुमान पहाड़ी कालाेनी में पानी की सप्लाई की जाएगी। र्इअाे राहुल अग्रवाल ने बताया कि गत एक वर्ष में अाए 660 खाद्य़ सुरक्षा पात्रों काे जोड़ दिया गया है तथा 132 प्रकरण जांच की जा रही है। इसी तरह पेंशन के 70 प्रकरण स्वीकृत हो गए है। 52 प्रकरणों की जांच की जा रही है। शिविर के दाैरान चेयरमैन मीना देवी, उपचेयरमैन हरीश राेघा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत यादव, मनाेनीत पार्षद सुरेश जाखड, मंडल अध्यक्ष प्रमील जसाेरिया, पार्षद जसपाल सिंह, महादेव सैनी, टिल्लू शर्मा, पंकज अार्य, नारायण छंगाणी, राजेश वासू, सुनील राेघा व बनवारीलाल, कंवलजीत सिंह, पूर्व पार्षद दलीप गुप्ता अादि माैजूद रहे।