पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचकुंडीय शांति महायज्ञ में 28 जोड़ों सहित ग्रामीणों ने दी आहुति, प्रसाद वितरित किया

पंचकुंडीय शांति महायज्ञ में 28 जोड़ों सहित ग्रामीणों ने दी आहुति, प्रसाद वितरित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल | पुष्करणा ब्राह्मण समाज व पुष्करणा ब्राह्मण नवयुवक मंडल की ओर से राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में कराए जा रहे विश्व शांति महायज्ञ का समापन रविवार को किया गया। कस्बे में पंचकुंडीय शांति महायज्ञ की शुरुआात 18 मई से की गई थी। यज्ञ में रविवार 20 मई को सुबह सर्वदेव पूजन, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पंच कुंडीय महायज्ञ किया गया जिसमें 28 जोड़ो सहित अनेक श्रद्धालुओं ने विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ में आहुतियां दी। महायज्ञ के समापन के बाद शाम को महाअारती का आयोजन कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। शांति महायज्ञ पं. पंकज शास्त्री, पं. अमित अाचार्य, गिरिश लाेढा, पवन जाेशी, मनाेज वासु ने संपन्न करवाया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं जगदीश लाेढा, डाॅ. अाेमप्रकाश मांधु, प्रहलाद उपाध्याय, पूरण प्रकाश हेडाऊ, जेठानंद कल्ला, राजेश कांवटा, प्रहलाद छंगाणी, तरुण दुलानी आदि ने संभाली।

महायज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...