पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

शराब व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल| कस्बे में शराब व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि पिछले 10 मई को खैरथल थाने पर कृष्ण कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ढाणी पाल थाना हांसी जिला हिसार हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज करार्इ थी कि 9 मई की रात्रि को करीब 10 बजे इस्मार्इलपुर राेड स्थित उनके शराब के ठेके पर करीब 18-20 लोग अचानक आए और उसके व अन्य स्टाफ के साथ मारपीट व फायर करने शुरू कर दिए। इसमें तीन लोग शीशराम पुत्र ज्ञान सिंह, महावीर पुत्र रघुनाथ, लक्ष्मण सिंह पुत्र किशन सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू की जिसके तहत पुलिस टीम का गठन कर टीम को नंगली ओझा, झुंझुनूं, नांगल चाैधरी, नारनाैल, झज्जर, अलवर सहित अन्य संभावित स्थानाें पर आरेापियों की पकड़ के लिए भेजा गया। पुलिस टीम की अाेर से सार्इकलाेन सैल की तकनीकी सहायता ली गर्इ और दो मुख्य अाराेपी अशाेक ऊर्फ डिंडा पुत्र धर्मसिंह जाट व राकेश पुत्र मुकेश जाट निवासी नंगली ओझा थाना ततारपुर को 20 मई रविवार को नंगली ओझा राेड से दस्तयाब किया।

खबरें और भी हैं...