पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झूठे सपने दिखाती है भाजपा सरकार, इस बार हम सभी सीटों पर अपनी पार्टी से उतारेंगे प्रत्याशी: अखिलेश यादव

झूठे सपने दिखाती है भाजपा सरकार, इस बार हम सभी सीटों पर अपनी पार्टी से उतारेंगे प्रत्याशी: अखिलेश यादव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खजुराहो स्थित एक निजी होटल में समाजवादी पार्टी के द्वारा शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव ने प्रेस के सामने अपनी बात रखते हुए समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा को सबसे झूंठी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठी बातें कर और आम जनता को झूठा आश्वासन देते हुए उत्तर प्रदेश मंे अपनी सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की झूठी घोषणाओं पर व्यंग भी किए।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार का माहौल खराब हो रहा है। महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में भी किसानों के द्वारा लगातार आत्म हत्याएं की जा रही हैं। उन्होंने कर्नाटक में बीजेपी के नव नियुक्त मुख्यमंत्री के इस्तीफे के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हम पूरी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। हमने यूपी में 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी, रोजगार दिए, मध्य प्रदेश टोल टेक्स वसूलती है। हमने अच्छी सड़के देकर जनता को टोल मुक्त किया है।

भाजपा अमीरों की सरकार, इसे गरीब और पिछड़ों से कोई लेना-देना नहीं: राजमणि

झमटुली गांव के रामघाट पर देर रात हुआ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

भास्कर संवाददाता|छतरपुर

प्रदेश में भाजपा सरकार अमीरों के हित में कार्य करने वाली सरकार है। यह सरकार सिर्फ अमीरों की बात सुनती है, गरीब और पिछड़े लोगों से सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों का अपने हित के लिए इस्तेमाल करती है और काम होने के बाद इन लोगों से मुंह फेर लेती है।

यह बात शनिवार की देर रात बमीठा क्षेत्र के झमटली के रामघाट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा द्वारा आयोजित एक पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और जनसभा के दौरान राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल द्वारा बतौर मुख्य अतिथि कही गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की झूठी घोषणाएं सुन-सुनकर उससे त्रस्त हो गई है। प्रदेश भर में सत्ता बदलो संविधान बचाओ यात्रा निकाल रहें। श्री पटेल के झमटुली पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक मुन्ना राजा द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, महामंत्री लखन दुबे, लखन पटेल, घासीराम साहू, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिद्धार्थ शंकर बुंदेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

न तो किसानों के कर्ज को माफ करती है और न ही उन्हें मुआवजा देती है: कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार सत्यानाश सरकार है। यह सरकार न तो किसानों के कर्ज को माफ करती है और न ही उन्हें मुआवजा देती है। वहीं उन्होंने कर्नाटक चुनाव का मुद्दा छेड़ते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ अपनी सरकार बनाने के लिए 100-100 करोड़ रुपए में विधायक खरीद रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास दिया गया था। उसी तरह से कांग्रेस ने भी वनवास काटा लिया है और अब यह समय पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महामंत्री और युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने भी जनता को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...