पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप ने सीएम के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की

आप ने सीएम के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खजुराहो। एसडीओपी को ज्ञापन सौंपते आप नेता।

भास्कर संवाददाता| खजुराहो

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रभारी अजय मिश्रा के नेतृत्व में एसडीओपी इसरार मंसूरी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा कि भाजपा के खजुवा गांव के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताअाें राष्ट्रगान व राष्ट्रध्वज का अपमान किया। इसलिए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

बताया कि आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम खजवा में भाजपा संगठन का कार्यक्रम चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम में राष्ट्रगान के समय राष्ट्रध्वज तिरंगा की जगह भाजपा का झंडा को महत्व दिया गया। यह अपराध है। इसके लिए नेताअाें के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए। इस मौके पर राहुल त्रिवेदी, मोहित द्विवेदी, देव सिंह यादव, दशरथ राय, चरण सिंह यादव, राजू तिवारी, घनश्याम अनुरागी, दीपू यादव, विजय त्रिवेदी, राकेश अनुरागी, कल्लू अहिरवार, ऋषिकेश, दीपक, गोलू दीक्षित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...