ब्राह्मण समाज ने विश्व कल्याण की कामना के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती
भास्कर संवाददाता | बड़ामलहरा
नगर ब्रह्म समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव रामबाग स्थित भगवान परशुराम मंदिर मे मनाया। मंदिर में विद्वान आचार्यों ने बिधि विधान से वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण कर विश्व कल्याण की कामना की। इस कार्यक्रम में ब्राम्हण समाज एवं हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर पूजन अर्चन किया।
इस मौके पर आचार्य पं.दीनदयाल मिला शास्त्री व आचार्य पं.वल्देव प्रसाद शास्त्री ने लोगों को भगवान परशुराम जी का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि वे त्रेता युग (रामायण काल) के एक मुनि थे।
उन्हें भगवान विष्णु का छठां अवतार भी कहा जाता है। पौराणिक वृत्तांतों के अनुसार उनका जन्म भृगुश्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इंद्र के वरदान स्वरूप प|ी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को हुआ था। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार थे। पितामह भृगु द्वारा सम्पन्न नामकरण संस्कार के अनंतर राम, जमदग्नि का पुत्र होने के कारण जामदग्न्य और शिवजी द्वारा प्रदत्त परशु धारण किए रहने के कारण वे परशुराम कहलाए।
उनकी आरम्भिक शिक्षा महर्षि विश्वामित्र एवं ऋचीक के आश्रम में प्राप्त होने के साथ ही महर्षि ऋचीक से सारंग नामक दिव्य वैष्णव धनुष और ब्रह्मर्षि कश्यप से विधिवत अविनाशी वैष्णव मंत्र प्राप्त हुआ। तदनन्तर कैलाश गिरिश्रृंग पर स्थित भगवान शंकर के आश्रम में विद्या प्राप्त कर विशिष्ट दिव्यास्त्र विद्युदभि नामक परशु प्राप्त किया।
आज निकलेगी भव्य
शोभायात्रा
भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति के संगठन मंत्री राजेश मिश्रा ने बताया कि इस बार महोत्सव का 2 दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। आज विहारी जू मंदिर से रामबाग आश्रम तक भगवान परषुराम जी की गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मे भगवान की मनोहारी झांकी, अखाड़े सहित भजन, कीर्तन व वेद पाठ के साथ देश मे सामाजिक सदभाव व विश्व कल्याण की कामना करते हुए रामबाग आश्रम मे बिभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात समापन होगा।
कुसमा से साठिया परशुराम मंदिर तक निकाली गई बाइक रैली
महाराजपुर | भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विशाल बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली कुसमा के बड़े बब्बा जू मंदिर से शुरू हुई और साठिया स्थित परशुराम जी के मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस बाइक रैली में ब्राम्हण एवं हिंदू समाज के सैकड़ों उत्साही युवा शामिल हुए। बाइक यात्रियों को कांग्रेस नेता लल्ला महेंद्र सिंह चौरसिया ने अपने पेट्रोल पंप पर जल पान करा कर एवं शर्बत पिला कर स्वागत किया। वहीं गढ़ीमलहरा में भी बाइक सवार यात्रियों का जगह जगह स्वागत किया गया।
इस बाइक रैली में मुख्य रूप से सर्व ब्राहण महासभा के संभागीय प्रमुख रवींद्र पुरोहित, तहसील प्रमुख विष्णुदत्त मिश्रा, आलोक चतुर्वेदी, हरगोविंद पुरोहित, राजेश पुरोहित, राहुल पुरोहित पार्षद, भगवत दयाल मिश्रा, अरविंद नायक, राजकुमार अरज़रिया , पराग सोनकिया, विकाश पुरोहित, आशीष बिलगांई, सुखलाल पुरोहित, पवन सोनकिया, पुष्पेंद्र पाठक ढ़िगपुरा , शैलेंद्र पुरोहित शामिल रहे। इस दौरान पुलिस व्य़ावस्था चाक चौबंद रही। बाइक रैली को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।
परशुराम जयंती पर राजनगर में निकली शोभा यात्रा
राजनगर | ब्राम्हण समाज द्वारा परशुराम सेना की अगुवाई में भगवान परशुराम के प्रगटोत्सव अवसर पर एक विशाल बाइक रैली तथा भव्य शोभायात्रा निकली गई। उक्त शोभायात्रा चंद्रनगर से प्रारंभ होकर बमीठा, खजुराहो होते हुए राजनगर में रचना रिंकू पटैरिया के निवास स्थल पर पहुंच कर संपनन हुई। यहां नगर परिषद अध्यक्ष रचना पटैरिया ने भगवान परशुराम की आरती उतारी। विवेक पटैरिया ने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रृद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज एवं हिंदू समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समापन समारोह पर अपने उदबोधन में एकजुट होने की बात कही और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। शोभायात्रा में एसडीओपी.इसरार मंसूरी के नेतृत्व में टीआई. बमीठा-केके.खनेजा, टी.आई.खजुराहो प्रशांत मिश्रा तथा राजनगर टीआई. के.डी.सिंह अपने अमले के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ठाकुर तथा नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश खरे नजर बनाए रखे रहे।