खजुराहो|बीते दिनों युवा मोर्चा के चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम में शामिल होने खजवा आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रगान की प्रस्तुत के समय तिरंगा की जगह भाजपा का ध्वज फहराया गया था। पहले इस मामले में आमआदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री सहित अन्य भाजपाइयों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, ज्ञापन सौंपा था।