टीकमगढ़|मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल की ओर से श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2018 आगामी 20 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। जिले के श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों द्वारा किए गए आवेदन की प्रवेश परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक दो शामिल है। श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2018 मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही है। श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए बेवसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसमें जिस कक्षा के लिए प्रवेश लेना है वह कक्षा एवं जिला का नाम दर्ज कर छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी को परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ आधार आईडी लाना आवश्यक है। मूल दस्तावेज के आधार पर सुधार की जांच परीक्षा केंद्र प्राचार्य करेंगे। सुधार करने पर वे अपने हस्ताक्षर तथा पदमुद्रा अंकित करेंगे। प्रवेश पत्र में फोटो प्रदर्शित न होने की स्थिति में दो फोटो तथा मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा के दिन साथ लेकर आएं। परीक्षार्थी अपने साथ काला डॉट पेन, आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र के अतिरिक्त कोई सामग्री न लाए । परीक्षार्थी संपूर्ण प्रविष्टियों के लिए केवल काले डॉट पेन का उपयोग करेंगे। परीक्षार्थियों को अभ्यास करने को प्रवेश पत्र के नीचे ओएमआर शीट भी दी गई है।
नियुक्ति... दीपा बनी यादव महासभा ग्रामीण की जिलाध्यक्ष
टीकमगढ़| महिला प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा पर शहर की दीपा यादव को यादव महासभा के ग्रामीण क्षेत्र का जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। जिस पर विहिप की विभाग संयोजिका सहित कई लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी इस अवसर पर आरती मिश्रा, शिवानी यादव, रीना यादव, रोशनी सेन, अंजली रैकवार, जैकी यादव, चीकू यादव, अजय सेन, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
संस्था... कांग्रेस की जनजागरण यात्रा को सांसद राजमणि पटेल ने किया संबोधित
खजुराहो| पिछड़ें वर्ग को संगठित करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने जनजागरण यात्रा आयोजित की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद राज मणि पटेल मौजूद रहे। नगर के एक मैरिज हाउस में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के हितों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में पिछड़ा वर्ग की घोर उपेक्षा हो रही है। पिछड़ा वर्ग को संगठित होना चाहिए।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नातीराजा, जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, महेंद्र सोनी, राजू पाठक, अवध अवस्थी, खिल्लू कुशवाहा, प्रकाश पांडेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है bhaskar.tkg@gmail.com और वाट्सएप नंबर है 7582908922
अिभयान... कांग्रेस की जनजागरण यात्रा का महाराजपुर में हुआ स्वागत
महाराजपुर|नगर में शुक्रवार को सत्ता बदलो, संविधान बचाओ जनजागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही यात्रा का रथ महाराजपुर विधान सभा की सीमा में प्रवेश हुआ तो नौगांव जनपद उपाध्यक्ष नीरज विनोद दीक्षित के नेत्तृत्व में सैकडों कार्य कर्ताओं ने बिकौरा, नाथपुर में भव्य स्वागत किया। इसके बाद महाराजपुर में लल्ला महेंद्रसिंह, अशोक चौरसिया द्वारा रथ में सवार राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल का स्वागत किया। जिसमें कांग्रेस के कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे, तो वहीं राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कर्नाटक चुनाव के घटना क्रम का उदाहरण देते हुए तानाशाह भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील की।