पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस की जनजागरण यात्रा को सांसद राजमणि पटेल ने किया संबोधित

कांग्रेस की जनजागरण यात्रा को सांसद राजमणि पटेल ने किया संबोधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खजुराहो | पिछड़े वर्ग को संगठित करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने जनजागरण यात्रा आयोजित की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद राज मणि पटेल मौजूद रहे।

नगर के एक मैरिज हाउस में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के हितों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में पिछड़ा वर्ग की घोर उपेक्षा हो रही है। पिछड़ा वर्ग को संगठित होना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नातीराजा, जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, महेंद्र सोनी, राजू पाठक, अवध अवस्थी, खिल्लू कुशवाहा, प्रकाश पांडेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...