नगर में दस मई को किराना व्यापारी शंकरलाल अग्रवाल के साथ हुई सवा लाख रुपए की लूट का अभी तक खुलासा नहीं हुअा है। इस पर शुक्रवार को व्यापारी संघ ने एसडीएम एचके धुर्वे और एसडीओपी एससी दोहरे को ज्ञापन देकर लूट के आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की है।
व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव दुबे , जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह बुंदेला, नीरज भटनागर , व्यापारी संघ महामंत्री सुदामा प्रसाद टिकरया , कांग्रेस नेता अजय कठल , सुनील कठल , अनिल दादा गुप्ता ,नीरज पिंकू गुप्ता , उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल , राहुल ददरया ,जैकी ताम्रकार , विजय चौदा , आशीष कठल, प्रदीप सोनी, अशोक अग्रवाल सहित अनेक व्यपारियों ने ज्ञापन देकर बताया कि नगर में पहली बार इस तरह की लूट कि वारदात हुई है।
इससे व्यापारियों में गहरा रोष है, इस लूट के आरोपी जल्दी नही पकड़े जाने पर व्यापारी बाजार बंद , प्रदर्शन और चक्का जाम करने के लिए मजबूर ही जाएंगे। इसकी जबाबदेही प्रशासन की होगी । इस संबंध में एसडीओपी एससी दौहरे ने व्यापारियों से कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपी पकड़े जाने का भरोसा दिलाते हुए व्यापारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है ।
विधायक बोले: राष्ट्रगान मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 27 को होगा आंदोलन
खजुराहो| बीते दिनों युवा मोर्चा के चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम में शामिल होने खजवा आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रगान की प्रस्तुत के समय तिरंगा की जगह भाजपा का ध्वज फहराया गया था। पहले इस मामले में आमआदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री सहित अन्य भाजपाइयों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, ज्ञापन सौंपा था। अब राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।