आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में 26 मई को भोपाल में अनशन किया जाना है। इस अनशन की तैयारियों को लेकर पाहिल वाटिका खजुराहो में पार्टी की राजनगर विधानसभा इकाई की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आए पर्यवेक्षक के रूप में रमाकांत पटेल ने संगठन निर्माण एवं 26 मई से भोपाल में शुरू होने वाले अनशन के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।
इस बैठक में आम आदमी पार्टी के बुंदेलखंड जोन प्रभारी अमित भटनागर की सहमति एवं लोकसभा प्रभारी अनिल सिंह सेंगर की अनुशंसा पर राजनगर विधानसभा प्रभारी अजय मिश्रा ने राजनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। पर्यवेक्षक रमाकांत पटेल ने कहा कि आज प्रदेश में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। खनन माफिया कानून को ताक पर रखकर नदियों का स्वरूप बिगाड़ने पर तुले हुए हैं। प्रदेश का युवा बेरोजगार घूम रहा है। अजय मिश्रा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के युवा प्रदेश में बदलाव के लिए आशावान हैं। प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से तंग आ चुकी है। जनता तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को आशा भरी उम्मीदों से देख रही है। अजय मिश्रा ने भोपाल में 26 मई को प्रारंभ होने होने वाले अनशन में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने की अपील की।
इन्हें बनाया गया मंडल अध्यक्ष: नई घोषणा के अनुसार राजनगर में तीरथ कुशवाहा, टिकुरी में राहुल त्रिवेदी, वार्ड नंबर 4 घनश्याम अनुरागी, वार्ड नंबर 7 हरिशंकर सेन, वार्ड नंबर 8 कल्लू अहिरवार, वार्ड नंबर 10 अरविंद यादव, वार्ड नंबर 11 दिनेश शुक्ला, वार्ड नंबर 12 हरगोविंद पाठक, सिंगरों जयप्रकाश आदिवासी, लखेरी गणेश पटेल, कुंदरपुरा नवादा प्रमोद आदिवासी, अकौना शीतल प्रजापति, अकोना जयसिंह परिहार, बमीठा राजेश सोनी, सद्दूपुरा सुरेश पटेल, वार्ड क्रमांक 1 राम सजीवन अनुरागी, वार्ड क्रमांक 1 राजनगर बृजेश शुक्ला, वार्ड क्रमांक 4 मुकेश कुशवाहा, भड़ार संदीप मिश्रा, गोरा राकेश अहिरवार को अलग-अलग बूथों का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नए मंडल अध्यक्षों को परिचय पत्र प्रदान किए एवं उन्हें पार्टी के सिद्धांत अाैर नीतियों से अवगत कराया गया तथा अतिशीघ्र संगठन विस्तार करने के निर्देश दिए।