पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनगर से विक्रमपुर की ओर एक बाइक पर सवार जा रहे दो लोगों को एक रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। जिससे बाइक पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

भोले कालोनी राजनगर के मुकेश सेन अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक के पीछे पुष्पेंद्र सेन निवासी खजुराहो बैठा हुआ था। जैसे ही वह खला की पुलिया के पास पहुंचे। रेत से भरा ट्रैक्टर तेजी से आया और कट मारते हुए आगे निकल गया। कट मारने से बाइक पर सवार पुष्पेंद्र सेन नीचे गिर गया , वह ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आ गया, पहिया सिर को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मुकेश सेन की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी केडी सिंह ने जांच शुरू कर दी है।

राजनगर। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली।

भास्कर संवाददाता | राजनगर

खबरें और भी हैं...