खजुराहो| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को सुबह 11 बजे वायुसेना के विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहंुचे। केंद्रीय गृहमंत्री ने भाजपा विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक, रेखा यादव, पवन अवस्थी, बुंदेलखंड प्रधिकरण उपाध्यक्ष विजय बहादुर बुंदेला, पर्यटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डाॅ घासीराम पटेल, मयंका गौतम, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, दिनेश गौतम, श्याम त्रेवेदी, गोविंद सिंह टुरया से मुलाकाल की।
इस मौके कलेक्टर रमेश भंडारी, डीआईजी अनिल माहेश्वरी, एसडीएम रविंद्र चौकसे, एसडीओपी इसरार मंसूरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने करीब 15 मिनट तक भाजपाइयों से मुलाकात और स्वागत लेने के बाद सेना के हेलीकाॅप्टर से कोठी जिला सतना के लिए रवाना हो गए। वहां से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।